| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13वीं झारखंड सब जूनियर और जूनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन रामगढ़ में किया जा रहा है। रामगढ़ जूडो एसोसिएशन और झारखंड जुडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 250 जूडोकाओ हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष के एन त्रिपाठी, डॉ उर्मिला सिंह, परीक्षित तिवारी समेत कई अतिथि शामिल हुए।






