रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित 22वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप का समापन हुआ है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड को दो स्वर्ण पदक सहित कुल 8 पदक प्राप्त हुआ है। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। झारखंड के वुशु प्लेयर एल लक्ष्यदीप सिंह ने दो गोल्ड, शिवम उरांव ने एक सिल्वर, विक्रम गंजू, त्रिलोचन, प्रिया गाड़ी, अनित मुंडा ने एक-एक पदक जीता है।
झारखंड के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर झारखंड वुशु एशोसिएशन के पदाधिकारीयों ने टीम को बधाई दी है।