| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजस्थान के उदयपुर में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए दिव्यांग झारखंड क्रिकेट टीम के लिए पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल 20 अगस्त को होगा। ट्रायल का आयोजन रांची के हरमू यूथ क्रिकेट क्लब हरमू ग्राउंड में JCADA द्वारा किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में सिर्फ झारखंड में रहनेवाले पुरुष दिव्यांग क्रिकेटर ही हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल में आनेवाले खिलाड़ियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड और अन्य कागजात लाना होगा। दिव्यांग पुरुषों के लिए आयोजित चयन शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पूर्व रणजी खिलाड़ी द्वारा चयनित 30 खिलाड़ियों को जेके क्रिकेट एकेडमी में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।







