| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित एकलव्य सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तीरंदाजी केंद्र रांची और दुमका के लिए सलेक्शन प्रक्रिया संचालित है। बालक और बालिका वर्ग में चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल होटवार स्थित शूटिंग रेंज में चल रहा है। पहले दिन इस चयन प्रक्रिया में पूरे राज्य भर के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के 100 तीरंदाज बालक और बालिका हिस्सा ले रहें हैं।







