| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड के इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के दो खिलाड़ी काजल कुजूर और त्रिविक्रम रॉय ने काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
बताते चलें कि चार राउंड चली प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने सबसे अधिक अंक लाकर स्वर्ण पदक जीता।


इसी चैंपियनशिप में शोतोकान कराटे डो कन्निनजुकु संगठन झारखंड (जेएसकेकेओजे) के कराटे खिलाड़ी विवेक कच्छप ने कुमते में रजत पदक जीता है। इसके अलावा आनंद केरकेट्टा ने काता में रजत पदक और राधिका खंडेलवाल ने कांस्य पदक जीता है।






