| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इसमें जेएसकेकेओजे के कराटे खिलाड़ी विवेक कच्छप ने देश के लिए रजत पदक और राकेश तिर्की ने काता में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक किया अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के जितने पर खेल प्रशासकों ने बधाईयां दी हैं।
प्रतियोगिता में विश्व भर से कई अंतरराष्ट्रीय एवं भारत देश के राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।







