इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप : झारखंड के विवेक ने रजत पदक वहीं राकेश तिर्की ने जीता कांस्य

इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप : झारखंड के विवेक ने रजत पदक वहीं राकेश तिर्की ने जीता कांस्य
रांची

टीम sportsjharkhand.com

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इसमें जेएसकेकेओजे के कराटे खिलाड़ी विवेक कच्छप ने देश के लिए रजत पदक और राकेश तिर्की ने काता में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक किया अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के जितने पर खेल प्रशासकों ने बधाईयां दी हैं।

प्रतियोगिता में विश्व भर से कई अंतरराष्ट्रीय एवं भारत देश के राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।