| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 26 और 27 अगस्त को जिला स्तर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए आज सोमवर को पतंजलि एवं योगासना के प्रदेश कार्यालय में विशेष बैठक रखा गया, बैठक प्रदेश एवं जिला के अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजीत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संगठन के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व दिया गया। रांची जिला सह सचिव आर्य प्रहलाद भगत को स-समिति से आयोजक सचिव के रूप में दायित्व दिया गया हैं।
ऑब्जर्वर के रूप में जिला सचिव संतोषी साहू, तकनीकी सचिव शंकर राणा, कोषाध्यक्ष डॉ. एसके घोषाल को रखा गया। सीनियर जज के रूप में चैताली मुखर्जी आम में अंशु सोनाली सरकार प्रशांत सिंह पवन कुमार झा एवं जूनियर जज के रूप में ममता कुमारी इंदु कुमारी रायना बांका पूजा सिंह निशा रानी ऋषि रंजन सुजीत कुमार को मनोनीत किया गया। टेक्निकल हेड के रूप में चंदू कुमार एवं टेक्निकल असिस्टेंट राहुल रंजन को दायित्व सौंपा गया। जिला के योगास कोच विकास, सुमित कुमार सोनी ,बजरंग ,बिजय कुमार, सुशील कुमार, कोमल कुमारी अन्य उपस्थित रहे।







