| रांची
टीम Sportsjharkhand.com |
झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय प्री-सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का आगाज रांची के खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा एथेलेटिक्स स्टेडियम में हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के निदेशक किरण कुमारी पासी और अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। मौके पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक, गिरीश कुमार राठौड़, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी-जेएसएसपीएस, पारुल स्टेट एजुकेशन को-ऑर्डिनेटर यूनिसेफ एवं धीरसेन ए सोरेंग, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हुए।
मार्च पास्ट
जिसके बाद खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट का नेतृत्व 2022 के सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता नई दिल्ली की बेस्ट गोलकीपर ज्योत्सना बाड़ा ने किया। मार्च पास्ट में सर्वप्रथम संथाल प्रमंडल की टीम तथा अंत में दक्षिणी छोटानगपुर की टीम थी। 2022 के सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता नई दिल्ली की विजेता गुमला टीम की कप्तान रिया शर्मा ने खिलाडियों को शपथ दिलाया।
480 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी प्रमंडल एवं आवासिय प्रशिक्षण केंद्र की कूल 30 टीमों के 480 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
पहले दिन का परिणाम
पहले दिन अंडर 17 बालिका आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र दुमका, अंडर 17 बालक में कोल्हान, उत्तरी छोटानगपुर, आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र चक्रधरपुर, अंडर 14 बालक में आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र गिरिडीह एवं आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र सिमडेगा ने जीत दर्ज करते हुए दूसरे राउंड में प्रवेश किया।







