| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
साहिबगंज जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वधान में सिद्धू कान्हो चांद भैरव इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रथम झारखंड स्टेट रैकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग के सिंगल मुकाबले में पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी पश्चिमी सिंहभूम के शिवाजी राय ने पूर्वी सिंहभूम के मृण्मय प्रधान को 4-2 से हराकर एकल खिताब जीता, वहीं महिला वर्ग का खिताबी मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बैनर्जी ने रांची के निर्मला करकी को 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया है।
अंडर 11 बालक वर्ग के फाइनल में रांची के अर्थ घोष रांची ने रांची के ही अरित्रो डे को 3-1 हराकर खिताब जीता जबकि अंडर 13 बालक वर्ग के फाइनल में रांची के अर्थ घोष ने गढ़वा के हर्षित पांडे को 3-1 से हराया, इसी वर्ग के बालिकाओं में पूर्वी सिंहभूम के अंसिका महाजन ने हजारीबाग की अन्वी गोयल को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर 15 वर्ग के बालिकाओं में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने गढ़वा की अंजलि कुमारी को 4-2 से हराया। एवं बालक वर्ग में जिला के पूर्वी सिंहभूम के सौमिल महतो ने गढ़वा के हर्षित को हराया।









