| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में RFA ने झारखंड स्पोर्ट्स एकेडमी को 3-1 से पराजित किया। RFA की ओर से दीपक कच्छप ने हैट्रिक गोल दागा। वहीं विरेंद्र उरांव ने JSA के लिए गोल किया। दूसरे मैच में स्पोर्टिंग यूनियन ने ब्रांबे को 2-0 से पराजित किया। पहला गोल आत्मघाती हुआ वहीं दूसरा गोल प्रवीण कुमार ने किया।
बरियातू पहाड़ ग्राउंड में राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने मोरहाबादी एक्सप्रेस को 3-0 से हराया। आकाश तिर्की ने 2 व एक गोल अविनाश उरांव ने 1 गोल किया। दूसरे मैच में संत जॉन्स ने बांधगाड़ी को 2-0 से हराया।







