| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) से पंजीकृत ज्यादातर क्लब के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने रविवार को सेक्टर 4 में बैठक की है। बैठक में सहमति बनी है की झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को पत्र लिखकर BDCA में जल्द चुनाव कराने का आग्रह किया जाएगा। तदर्थ समिति की बजाय निर्वाचित कमिटी के जरिए ही बोकारो जिला में क्रिकेट का संचालन हो, इस बात पर भी सहमति बनी की चुनाव JSCA के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में कराए जाएं।







