| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चेंगडू में खेली जा रही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी के रिकर्व स्पर्धा में झारखंड की रीता सवाईन, तनिषा और संगीता की तिगड़ी ने महिला वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने फ्रांस को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया।
रीता चाईबासा की रहनेवाली हैं लेकिन वे भटिंडा के गुरु काशी यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं।







