वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की आर्चरी स्पर्धा में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता कांस्य, टीम में झारखंड की रीता भी रहीं शामिल

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की आर्चरी स्पर्धा में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता कांस्य, टीम में झारखंड की रीता भी रहीं शामिल
रांची

टीम sportsjharkhand.com

चेंगडू में खेली जा रही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी के रिकर्व स्पर्धा में झारखंड की रीता सवाईन, तनिषा और संगीता की तिगड़ी ने महिला वर्ग का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने फ्रांस को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया।

रीता चाईबासा की रहनेवाली हैं लेकिन वे भटिंडा के गुरु काशी यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं।