| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को अरबिंदो सोसाइटी कराटे सेंटर, रांची में बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट का आयोजन किया गया।
जहां शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया, रांची के लगभग 190 कराटेकार विभिन्न बेल्टो में सफल घोषित किए गए। बेल्ट ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर शिहान मानस सिन्हा के द्वारा लिया गाया। ग्रेडेशन में सहयोग कराटे प्रशिक्षक सेंसी संजय मिश्रा, सेंसी अमर वर्मा, सेंसी राज किशोर गुप्ता, सेनसी लखन, सेंसेई नन्द किशोर,सेंसी उमेश रजक, संजीव रंजन, दीपाली कुमारी,सुमीत गोस्वामी , संदीप कुमार ने किया।
ग्रेडेशन में व्हाइट बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक में कराटेकर बेस्ट चुने गए
खुशिका तिवारी, अदिति गुप्ता, आदित्य गोयनका श्रीजा मिश्रा, प्रदीप कुमार, अनन्या गुप्ता, निधि केशरी, ज्योति कुमारी अभ्य्या सिन्हा जयंती जैन, रितिका आकांक्षा, काव्य कुमारी, आदित्या तिवारी, पवन ठाकुर, इस्सानवी गुप्ता, विदुषी रॉय, अभ्रदीप सिन्हा, गौरव यादव, आरोही शर्मा, अश्विन आनंद दीपा, अर्चित कुमार और शशांक राणा।







