| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
22वां झारखंड स्टेट जूनियर फीड रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के अधिराज मित्रा ने खिताब पर कब्जा किया। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के अंकित वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पश्चिमी सिंहभूम के ही देवांजन सिन्हा ने तीसरा और रांची के अंश कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
बताते चलें कि 4 दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सुनिधि सिंह ने खिताब पर कब्जा किया साथ ही रांची की अवनी कुमारी ने दूसरा, पूर्वी सिंहभूम की कृति कुमारी ने तीसरा और रांची की अदिति राज ने चौथा स्थान हासिल किया है।
राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
इस प्रतियोगिता के माध्यम से इन खिलाड़ियों का चयन गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें यह खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।







