रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के हरमू में संचालित यूथ क्रिकेट क्लब के होनहार तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा का चयन मुम्बई इंडियंस के अनकैप्ड (इंडिया) प्लेयर – UK कैम्प के लिए किया गया है।
सुशांत, रॉबिन मिंज के साथ रांची से 1 अगस्त को मुम्बई के लिए रवाना होंगे और वहां से अपने टीम मेम्बर्स के साथ 2 अगस्त को UK के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पहले वो सन राइजर्स हैदराबाद से बेस प्राइस 20 लाख पर जुड़े हुए थे। वर्तमान में सुशांत रांची रेलवे में कार्यरत हैं।
सुशांत के पिता समीर मिश्रा और मां ममता मिश्रा, JSCA प्रेसिडेंट संजय सहाय, सचिव देवाशीष चक्रवर्ती , RDCA सचिव शैलेन्द्र कुमार, JSCA के आजीवन सदस्य और हरमू यूथ क्रिकेट क्लब के सचिव संजय पांडे, संरक्षक विनय सिंह, बबलू पांडेय, राजीव सिंह, अर्चित आनंद और अमरेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई दी है।