| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड थांग-टा संघ की दो महिला अधिकारियों को स्वदेशी खेल थांग-टा में राष्ट्रीय रेफरी बनाया गया है। बताते चलें कि 26 से 28 जुलाई तक असम के होजई जिले में थांग-टा फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेफरी/जज सेमिनार में धनबाद की ममता पांडे तथा पलामू की सोनामोती कुमारी ने झारखंड के तरफ से हिस्सा लिया था। इनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय रेफरी का प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। दोनों ही अधिकारियों के धनबाद पहुंचने के बाद आज थांग-टा मुख्यालय में महिला खिलाड़ियों द्वारा पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया।
झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, सचिव मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल के अलावा धनबाद जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष पवन बर्नवाल ने इन दोनों महिला अधिकारियों को बधाई दी है।







