| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और सीनियर थांग-टा चैम्पियनशिप की मेजबानी झारखंड को मिली है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 नवंबर तक रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा।
यह जानकारी झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने दिया है।उन्होंने बताया कि स्वदेशी खेल थांग टा के इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश भर के लगभग 500 चुनिंदा पुरुष तथा महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। इस बाबत सीघ्र ही झारखंड थांग-टा संघ की एक बैठक आयोजित होगी। जिसमें चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया जाएगा।







