| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय 39वीं रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 30 जुलाई को गुरु नानक स्कूल सभागार में किया जाएगा। संघ के महासचिव रजनी बक्शी ने बताया कि प्रतियोगिता बालक- बालिका, महिला- पुरुष अलग-अलग वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला योग टीम का गठन किया जाएगा। जो चयनित टीम के खिलाड़ी आगामी 2 एवं 3 सितंबर को चाईबासा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेगी।
प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में रांची जिला के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं संस्था के प्रतिभागी भाग लेंगे।







