| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला अमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग चयन प्रतियोगिता 23 जुलाई 2023 को आयोजीत किया गया, जिसमें रांची जिला के सभी क्षेत्रों से 170 खिलाड़ी, 20 रेफ़री व जज प्रतियोगिता का हिस्सा था। किकबॉक्सिंग के 4 इवेंट्स हुए। फुल कांटेक्ट, पॉइंट फाइट, किक लाइट व म्यूजिकल फॉर्म्स है, खिलाड़ी उसी 4 इवेंट्स में 40 गोल्ड मैडल के लिए प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। गोल्ड मेडलिस्ट का चयन 6 – 7 अगस्त को धनबाद में राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में किया जयेगा।
बता दें की 23 से 27 अगस्त तक रांची के खेल गावं में राष्ट्रिय प्रतियोगिता होनी है। इसे देखते हुए यह प्रतियोगिता रखा गया। इस चैंपियनशिप में एयरपोर्ट किकबॉक्सिंग क्लब 18 गोल्ड मेडल्स के साथ पहले पोजीसन पर रहा, बुंडू किकबॉक्सिंग क्लब ने 15 गोल्ड मेडल्स के साथ सेकंड पोजीसन हासिल किया, मांडर किकबॉक्सिंग क्लब 7 गोल्ड मेडल के साथ थर्ड पोजीसन पर रहा।







