| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रथम झारखंड रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक साहिबगंज में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी एसोसिएशन से मिली है। साहिबगंज जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रतियोगिता चांद भैरव इंडोर स्टेडियम साहिबगंज में आयोजित की जाएगी।
जिसमें बालक वर्ग में अंडर 11,13,15,17,19 और पुरुषों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जबकि महिला वर्ग में अंडर 11,13.15,17,19 और महिला एकल की प्रतियोगिता होंगी। इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि की अंतिम तिथि 28 जुलाई रखी गई है। खिलाड़ियों को रहने का मुफ्त व्यवस्था की गई है।







