रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा दो दिवसीय रांची जिला अंडर-19 ओपन एंड गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में किया गया। जिसमें कुल 59 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो 7 चक्रों में खेली गई।
इस प्रतियोगिता में आदित्य तन्मय शर्मा ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्हें नगद इनाम की राशि 1500 रुपये और ट्रॉफी प्रदान किया गया है। जबकि दूसरे स्थान पर इसी कैटेगरी में सुभ अनुभव कुजुर को 1100 रुपये की इनामी राशि दी गई है। तीसरे स्थान पर अरनव वैभव को 900 रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई है। चौथे स्थान पर अंश कुमार रहे उन्हें 700 रुपये की इनामी राशि मिली है। जबकि पांचवें स्थान पर रहे दर्शित बगला को 500 रुपये की इनामी राशि दी गई है।
बालिका वर्ग में अदिति राज को प्रथम स्थान
वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर अदिति राज रही उन्हें 1500 रुपये नगद इनाम की राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई है। दूसरे स्थान की विजेता धृति वर्णवाल को 1100 रुपये की इनामी राशि मिली है। अनीमा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही उन्हें 900 रुपये की इनामी राशि दी गई है। चौथे स्थान पर रही पलक गरोदिया को 700 रुपए की इनामी राशि दी गई है। जबकि पांचवें स्थान पर रही कृष्णा तुलसी को 500 रुपये की नकद इनामी राशि दी गई है।