| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर अंडर 18 और अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में राज्य के प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के समापन के मौके पर पूर्व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी पहुंचे और प्रतिभागियों को सम्मानित किया है।
दो दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स टीम चैंपियनशिप बालक वर्ग में 50 पॉइंट के साथ रांची और बोकारो विजेता का खिताब हासिल किया है। जबकि ईस्ट सिंहभूम 47 पॉइंट के साथ उपविजेता का खिताब हासिल किया है।
बालिका वर्ग U 20 बोकारो विजेता
टीम चैंपियनशिप के बालिका U 20 वर्ग में बोकारो 33 पॉइंट्स के साथ विजेता का खिताब हासिल किया, ईस्ट सिंहभूम 30 पॉइंट्स के साथ उपविजेता का खिताब हासिल किया है। टीम चैंपियनशिप बालक वर्ग के U 18 में ईस्ट सिंहभूम 66 पॉइंट के साथ विजेता बना है। जबकि रांची 57 पॉइंट्स के साथ उपविजेता का खिताब हासिल किया है, टीम चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के U18 में बोकारो 78 पॉइंट के साथ विजेता और रांची 47 पॉइंट हासिल करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया है।


इधर बेस्ट परफॉर्मिंग एथलीट्स ऑफ द कंपटीशन अंडर 20 पुरुष वर्ग में रामगढ़ के विशाल कुमार राम ट्रिपल जंप में रहे। जबकि अंडर 20 बालिका वर्ग में गिरिडीह की संघमित्रा महाथा ट्रिपल जंप में, अंडर-18 पुरुष वर्ग में लॉन्ग जंप में रांची के समीर उरांव, अंडर-18 बालिका वर्ग में हजारीबाग की प्रीति लकड़ा ट्रिपल जंप में बेस्ट परफॉर्मिंग एथलेटिक्स ऑफ द कंपटीशन का खिताब हासिल किया है।









