| रांची/साहिबगंज
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग द्वारा जारी झारखंड खेल नीति 2022 के तहत ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से एवं ग्रामीण युवाओं को सामाजिक सांस्कृतिक, साहित्य कला खेल कौशल विभाग एवं अन्य लोक कल्याणकारी गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए साथ ही सिदो कान्हू युवा खेल क्लब से अधिक से अधिक जिले के युवाओं को जोड़ने को लेकर विशेष कर पहाड़ पर रह रहे पहाड़िया युवाओं में खेल संस्कृति विकसित करने और सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन कार्य कर रही है।
इसी कड़ी में आज साहिबगंज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव ने 7 स्टार दुल्लेे क्लब के पहाड़िया युवाओं को समाहरणालय परिसर में फुटबॉल जर्सी, बूट, फुटबॉल प्रदान किया।
साथ ही पहाड़िया युवाओं को सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के अस्थाई समिति के गठन के लिए प्रेरित भी किया।







