| रांची/गिरिडीह |
गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ (GDCA) में कुछ भी सही नहीं चला रहा। एक्जीक्यूटिव कमिटी को अंधेरे में रखकर GDCA के संवैधानिक प्रावधानों से परे जाकर कुकृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है। संघ के बैंक अकाउंट का संचालन अध्यक्ष/सचिव और कोषाध्यक्ष को करना है जबकि अकाउंट का संचालन उपाध्यक्ष बबलू शर्मा, इस्तीफा दे चुके सचिव रमेश यादव और संयुक्त सचिव संतोष तिवारी द्वारा किया जा रहा है। बैंक के दस्तावेज बता रहे हैं कि रमेश यादव, संतोष तिवारी और बबलू शर्मा में से कोई भी दो व्यक्ति बैंक ऑपरेट कर सकते हैं। वर्तमान में रमेश यादव सचिव पद से इस्तीफा दे चुके हैं, संतोष तिवारी संयुक्त सचिव हैं और बबलू शर्मा उपाध्यक्ष की भूमिका में हैं।
साफ है कि कोष की जिम्मेवारी से अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष दोनों को अलग किया जा चुका है और इसकी जानकारी GDCA एक्जीक्यूटिव कमिटी के ज्यादातर सदस्यों को है ही नहीं। जबकि संविधान के क्लॉज 16 में साफ साफ लिखा है कि कोषाध्यक्ष अध्यक्ष/सचिव मतलब अध्यक्ष या सचिव के साथ मिलकर अकाउंट का संचालन करेगा।
GDCA संविधान का क्लॉज 16
16. OPERATION OF BANK ACCOUNT:
“The Association shall have an account with any Nationalised Bank in the name of the Association which shall be operated jointly by the President/Secretary and the Treasurer.”
साफ है कि GDCA के बैंक का अकाउंट कोषाध्यक्ष ऑपरेट करेगा अध्यक्ष या सचिव के साथ मिलकर लेकिन संघ में गंगा उल्टी बह रही है।


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गिरिडीह शाखा में GDCA का बैंक अकाउंट
GDCA का बैंक अकाउंट सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गिरिडीह शाखा में है। अकाउंट नंबर 3531120131 है और आज की तारीख में इस अकाउंट में मात्र 7046.05 रुपया (सात हजार छियालिस रुपए पांच पैसे मात्र) जमा हैं। GDCA का ये अकाउंट काफी पुराना अकाउंट है जिसे पूर्व सचिव अजय बागडिया के एड्रेस पर खुलवाया गया था और सहूलियत के हिसाब से समय समय पर काम में लिया जाता रहा है। इसके अलावा GDCA का यूनियन बैंक में भी एक अकाउंट है, जिसकी अपनी कहानी है।







