रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में रांची जिला सीनियर खो-खो बालक- बालिका ओपन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रांची जिला से 80 बालक एवं 40 बालिका ने हिस्सा लिया। इस चयन प्रतियोगिता के आधार पर 30 बालक एवं 20 बालिका का नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित किया गया है।
इन खिलाड़ियों को वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, कुलदीप सोरेंग अब प्रशिक्षित करेंगे। यह जानकारी रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने किया।