रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण (साझा) अंर्तगत संचालित सरायकेला ज़िला अन्तर्गत बालक, बिरसा मुंडा तीरंदाजी केन्द्र, दुगनी, के साथ-साथ अन्य खेल प्रशिक्षण केंद्रों का खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने निरीक्षण किया है। इस दौरान खेल प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों को मिल रहे सुविधाओं की जानकारी हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने का निर्देश खेल पदाधिकारियों को दिया है। निरीक्षण के दौरान वहां के आवासीय व्यवस्था, भोजन व्यवस्था एवं पानी की समस्या को लेकर जानकारी हासिल की है। खिलाड़ियों को उन्होंने आश्वस्त किया है कि उनकी परेशानी जल दूर की जाएगी। खरसावां अंर्तगत आवासीय प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए खिलाड़ियों के आवासीय व्यवस्था को देखते हुए वहां 100 बेड वाले हॉस्टल का निर्माण का आश्वासन दिया।