| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 जून से 7 जुलाई 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड टीम आज फाइनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश से 0 -1 गोल से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के कुल 12 प्रतियोगिताओं में झारखंड का यह 11वां पदक है।
झारखंड टीम
रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, शुशिला कुजूर,अमृता मिंज, बालो होरो, बिनीमा धान, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर, प्रमोदनि लकड़ा, एडलीन बागे, निशा मिंज, पिंकी कुमारी, अंकिता डुंगडुंग, फुलमनी भेंगरा, पूर्णिमा बरवा, सिसिलिया शंडी पूर्ति, अनुपमा
होरो।
कोच -हिमांशु कुमावत और मैनेजर अनंत कुमार है।
झारखंड टीम के रजत पदक जीतने पर टीम के सभी सदस्यो को हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखड़ा के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।







