| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 जून से 7 जुलाई 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड टीम ने आज सेमीफाइनल मैच में हॉकी छत्तीसगढ़ को 3-0से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। झारखंड का फाइनल मुकाबला कल ( शुक्रवार) को हॉकी मध्यप्रदेश से होगा। झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में पहला गोल बालो होरो ने 9वें और दूसरा गोल 54वें मिनट में जबकि तीसरा गोल निक्की कुल्लू ने 55वें मिनट में किया, तीनो गोल पेनाल्टी कॉर्नर में हुए।
झारखंड टीम की ओर से दो गोल करने वाली बालो होरो को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
झारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखड़ा के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।







