| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 जून से 7जुलाई 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड टीम ने आज अपने तीसरे मैच में हॉकी राजस्थान को 9-0 से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
आज के मैच झारखंड टीम की ओर से निक्की कुल्लू और बिनिमां धान 2-2 गोल और निशा मिंज, पिंकी कुमारी, बालो होरो, रजनी केरकेट्टा और प्रमोद्नी लकड़ा ने एक एक गोल किया। इस मैच में झारखंड के निक्की कुल्लू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।


झारखंड की एक और खिलाड़ी रोपनी कुमारी भी राष्ट्रीय कैंप में शामिल
7 जुलाई से 13 अगस्त तक साईं सेंटर बैंगलौर में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी आमंत्रित की गई है। रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जामबहार की रहने वाली है। वह इसी वर्ष जून माह जापान में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की हिस्सा थी।
तीन दिन पूर्व ही झारखंड के तीन खिलाड़ियों दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बड़ा को भी इस राष्ट्रीय कैंप आमंत्रित किया गया है।
सिमडेगा जिले के ही 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में शामिल हुई है।







