रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में रांची जिला पुरूष-महिला टीम का चयन 5 जुलाई (बुधवार ) को तीन बजे से साढ़े छः बजे तक लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में आयोजित की जाएगी। चयनित रांची जिला पुरूष-महिला खो-खो टीम 13 जुलाई को रांची से प्रस्थान करेगी।
बता दें कि 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता14 जुलाई से 16 जुलाई 2023 तक माघी बालिका उच्च विद्यालय, प्रखंड सिसई, जिला गुमला में आयोजन किया जाएगा।