रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सरला बिरला यूनिवर्सिटी परिसर में आदित्य बिरला मेमोरियल 22वीं झारखंड स्टेट फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। जिसका समापन आज हुआ। इस टूर्नामेंट में राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ईस्ट सिंहभूम के रोहन विजय शाण्डिल्य 8 पॉइंट के साथ टॉप पर रहे। इनाम के 16000 रुपए और ट्रॉफी देकर विजयी खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। समापन के मौके पर विजेताओं के बीच ऑल झारखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, सचिव मनीष कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कार वितरण किया।
देखें परिणाम…