रांची/ साहिबगंज
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग और साहिबगंज जिला प्रशासन और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में हूल दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे पचकठिया शहिद स्थल से सिदो-कान्हू जन्म स्थली भोगनाडीह पार्क, बरहेट तक पुरुष वर्ग के लिए राज्य स्तरीय सिदो-कान्हू क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को उपायुक्त, साहेबगंज राम निवास यादव और पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विजेता प्रतिभागियों को इनाम और ट्रॉफी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है।
परिणाम
l पवन कुमार – गिरीडीह
II- रंजीत किस्कू – दुमका
III – तोनय मुर्मू – पाकुड़
IV – व्रेंटुश मुर्मू – दुमका
V- राकेश मुर्मू – दुमका
VI-प्रदीप कुमार – हजारीबाग
VII – मोती लाल मुर्मू – पाकुड़
VIII -श्यामदेव चौरी – गोड्डा
IX – जानकी कुमार – देवघर
X- सोनोत मरांडी – साहेबगंज
XI – लॉरेंस टुडू साहेबगंज
XII- अभिषेक कुमार – दुमका
XIII -सिमोन बेसरा -साहेबगंज
XIV -सोकोल किस्कू -दुमका
XV -सुनीराम रॉय -पाकुड़
XVI- राम हेंब्रम -साहिबगंज
XVII -साहिल भुईया- बोकारो
XVIII -मुकेश हांसदा -दुमका
XIX-मथीयस मरांडी – पाकुड़
XX – बिपिन कुमार -साहेबगंज
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, खेल प्रशिक्षक योगेश यादव, अशोक कुमार, माधव चंद्र घोष, अनिल टुडू, अभिजीत पात्रा, बमबम कुमार, बिरेंद्र कुमार समेत झारखंड एथलेटिक्स संघ के तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।