रांची
टीम sportsjharkhand.com |
7 जुलाई से 13 अगस्त तक साईं सेंटर बैंगलौर में आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के तीन खिलाड़ियों दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बड़ा को आमंत्रित किया गया है।तीनो ही खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं। दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे इसी माह जापान में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थी और शानदार प्रदर्शन था। दीपिका सोरेंग और काजल बड़ा सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत करगागुड़ी की रहने वाली है। जबकि महिमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बरकिछापर की रहने वाली है
झारखंड के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कैंप में आमंत्रित करने पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।