रांची/ धनबाद टीम Sportsjharkhand.com |
झारखंड सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग टीम में पूर्वी सिंहभूम के पांच खिलाड़ी चयनित हैं, बता दें कि टीम धनबाद रेलवे स्टेशन से पंजाब जालंधर के लिए रवाना हुई है। एक जुलाई से पांच जुलाई तक राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है।
झारखंड टीम में शामिल पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ी
गुलशन हेम्ब्रोम, राहुल मुर्मू, राजा मुंडा, जदुमुनि हेम्ब्रोम और प्रकाश रविदास शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव जेनाराम बोदरा, संयुक्त सचिव करिया मार्डी और राज्य संघ के महासचिव बिपुल मिश्रा नें खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।