रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पुणे के बालवाड़ी स्थित बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 32वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के तीसरे दिन झारखंड की ताऊलू खिलाड़ी तनुश्री ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है, इसके पूर्व सब जूनियर और जूनियर वर्ग में खेल कर राज्य के लिए पदक जीतने वाली तनुश्री की यह पहली सीनियर प्रतियोगिता है। जिसमें उन्होंने राज्य के लिए कांस्य पदक जीता है। आज के दिन दूसरी ओर सानसाउ की खिलाड़ी सबिता कुमारी ने सेमीफाइनल में जगह बना कर झारखंड के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। इसके साथ साथ झारखंड के शशिकांत महतो, निशांत तिरकी, विनीत ने अपने वर्ग में बढ़त बनाया।
इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 1 जुलाई तक चलेगी। झारखंड दल के सफलता पर डॉ प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, डॉ कविता सिंह और खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है साथ ही बधाई दी है।