| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
16वां राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर बालक / बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इसी के मद्देनजर इसकी जानकारी खेल गांव स्थित बॉक्सिंग हॉल रांची में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा, आयोजन समिति के सचिव आनंद बिहारी दुबे और बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के जरिए दिया।


200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
बताते चलें कि इस आयोजन में राज्य भर के लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, यह आयोजन 30 जून से 2 जुलाई 2023 तक रांची के मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स के बॉक्सिंग हॉल खेलगांव में तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 9 जुलाई से 14 जुलाई तक अरुणाचल के ईटानगर में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इनके लिए एक प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।







