| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जपान में आयोजित जूनियर एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम में शामिल झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। इनमें विजेता टीम (भारतीय हॉकी टीम) के सदस्य दीपिका सोरेंग, रोपनी कुमारी और महिमा टेटे का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों को बुधवार को रांची के हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सम्मानित किया गया।
मौके पर खेल विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु मोहन, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो समेत गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया है।
बता दें कि जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के विजेता टीम में शामिल झारखंड की तीन खिलाड़ियों के लिए झारखंड खेल प्राधिकरण ने इस सम्मान समारोह का आयोजन किया था।







