| रांची
टीम sportsjharkahnd.com |
रविवार को पेंचक सिलाट 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रांची करमटोली चौक स्थित धुमकुड़िया भवन में हुआ। गौरतलब है कि पहला झारखंड पेंचक सिलाट प्रशिक्षण शिविर 2023 का अयोजन 24 और 25 जून 2023 को आयोजित हुआ जो आज संपन्न हुआ है। जिसमें राज्य के 8 जिलों से 50 खिलाड़ी भाग लिए थे। जिसमे पेंचक सिलाट क्या है और कैसे किया जाता है और इस खेल से क्या क्या लाभ है से लेकर लंका (1), लंका (2), स्टेप फॉरवर्ड पसान, स्टेंडिंग पसान, सीका पसान, टुंगल तथा फाइट टेक्निक का प्रशिक्षण अंतर्राष्ट्रीय रेफरी व राष्ट्रीय कोच गुरु प्रेम सिंह थापा के द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन झारखंड पेंचक सिलाट संघ के द्वारा किया गया।







