रांची/ लोहरदगा
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड फुटबॉल संघ के निर्देशानुसार रेफरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल संघ लोहरदगा के तत्वाधान में आज झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 85 फुटबॉल रेफरी का फिटनेस टेस्ट एवं लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। फिटनेस टेस्ट में महिला में 29 और 14 पुरुष रेफरी सफल हुए। सफल हुए प्रतिभागियों का लिखित परीक्षा लिया गया। लिखित परीक्षा के परिणाम में जो सफल होंगे उनका रिजल्ट ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के हेड ऑफ द रेफरी JFA द्वारा भेजा जाएगा। इसके बाद झारखंड रेफरी बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा लिया जाएगा।