| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय ,सेक्टर -2 ,धुर्वा ,रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को द्वितीय विश्व मलखंब चैम्पियनशिप 2023(भूटान देश) के प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए झारखंड से एकमात्र तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता दिनांक 9 मई से 12 मई तक आयोजित की जाएगी अजय झा को 8 मई को रिपोर्ट करना है। बताते चलें कि अजय झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी हैं जिन्हें लगातार दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं नेशनल गेम्स गुजरात में अहम भूमिका निभा चुके हैं।


एएसआईएससी जोनल खो-खो चैंपियनशिप 2023 के तीनों वर्गों में मैजरेलो स्कूल नामकुम चैंपियन बना
आज दो दिवसीय एएसआईएससी जोनल खो-खो चैंपियनशिप 2023 मैजरेलो स्कूल नामकुम में सम्पन्न हुआ, मैजरेलो स्कूल नामकुम ने बालिका तीनों आयु वर्गों में (14/17/19) में चैंपियन बनी है।







