रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्थानीय रानी सती मंदिर स्थित हनुमान बगोदर सत्संग भवन में आठवीं सत्यानंद योग चैंपियनशिप की शुरुआत मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ द्वारा किया गया।
चैंपियनशिप के शुभारंभ पर विष्णु जालान, सत्यानंद योग एसोसिएशन के अध्यक्ष मिस निशि अग्रवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर सत्यानंद योग चैंपियनशिप के संचालनकर्ता योगाचार्य आदित्य कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। विशेष रूप से योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ संजय झा, झारखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव अमरेंद्र, व्हीकल जमशेदपुर के राष्ट्रीय निर्णायक सरपंच साहब, प्रदीप सुबल चटर्जी, रांची के राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक सुशील कुमार राय, गोवर्धन कुमार, डॉ कृष्ण कुमार व अन्य गणमान्य योगप्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आज के दिन निर्णायक की भूमिका में प्रियंका विश्वकर्मा, विक्की साहू, विशाल मिश्रा, नवीन सिंह रहे. अन्य प्रमुख जनों का योगदान महत्वपूर्ण रहा. यह जानकारी सत्यानंद योग एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ रूपम सिंह ने दी।