| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड क्रास कोर्ट स्क्वैश क्लब की प्लेयर आद्या बुधिया का सेलेक्शन एशियन जूनियर स्क्वैश टीम में हुआ है। सेलेक्शन ट्रायल में गर्ल्स अंडर 13 में उसने पार्टिसिपेट किया था। जहां दस प्लेयर्स में उसे फर्स्ट पोजिशन मिला।
आद्या बुधिया चीन में होने वाले 30वें एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में इंडिया को रिप्रेजेंट करेगी। बता दें कि 16 से 20 अगस्त तक इस इवेंट का आयोजन होगा। उसके कोच पुनित पारिक, नीलेश पाल, विजय उरांव, उदय, मेंटर श्वेता बुधिया ने बधाई दी है।







