| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बैडमिंटन (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक / बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसे लेकर दो दिवसीय चयन प्रक्रिया खेल खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, रांची में प्रारंभ हुआ। जहां पहले दिन खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट अन्तर्गत ऊंचाई, वजन,30 मीटर, बॉल थ्रो, वर्टिकल जंप,6 गुणा 10 मीटर सटल रनिंग, 800 मी. एवम बैडमिंटन का स्फेसिफिक टेस्ट लिया गया।
इन जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
पहले दिन रांची, पूर्वी सिंह भूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, साहेबगंज, गिरीडीह, लोहरदगा, गुमला, लातेहार समेत अन्य जिलों के खिलाडि़यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर साझा के समन्वयक मनोहर टोपनो, बैडमिंटन कोच भरत साह, डे बोर्डिंग कोच संजू कुमार, राजू साहू, तपन राउत
समेत अन्य उपस्थित थे।







