| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुरुवार को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल चौधरी की अदालत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के पूर्व सचिव राजेश वर्मा बॉबी, पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंदो मुखर्जी और रंजीत कुमार सिंह के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर लगी रोक हटा दी है। पता हो कि उपरोक्त सभी लोग और स्व अमिताभ चौधरी जमशेदपुर की एक अदालत द्वारा केस संख्या 2475/18 में कॉग्निजेंस लेने के बाद HC की शरण में गए थे और कोर्ट ने 6 जनवरी 2021 को सभी आरोपियों के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। रोक हटने के सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पता हो कि सभी आरोपियों के खिलाफ BCCI से मिले 196.23 करोड़ रुपए में से ज्यादातर पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। इस मामले की शिकायत उज्ज्वल दास, शेष नाथ पाठक और सुनील सिंह ने की थी। पता हो कि इस मामले की जांच अलग से ED भी कर रही है।







