| रांची/लोहरदगा
टीम sportsjharkhand.com |
अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कराटेकारों का दल थाईलैण्ड के लिए रवाना हुआ। जिला समाहरणालय से उपायुक्त डॉक्टर बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है।
बताते चलें 25 से 27 जून तक थाईलैंड में OKKF अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2023 का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के 7 कराटेकार हिस्सा लेंगे।उपयुक्त ने सभी खिलाड़ियों व कोच से मुलाकात किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्द्धा में चयनित होने पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
उन्होंने कहा की ये सभी बच्चीयां सरकारी स्कूलों की है और कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की है। जो जिला के लिए गर्व की बात है। ये पहली बार विदेश जा रही है, नया अनुभव सीखेंगे और उम्मीद है मेडल भी जीतेंगे। बच्चियों के आने- जाने की व्यवस्था हिंडालको सीएसआर मद से किया गया है। साथ ही उन्हें दो- दो ट्रैक सूट दिया गया।
थाईलैण्ड जानेवाले खिलाड़ियों में लोहरदगा जिला के कुडू प्रखण्ड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की चार छात्राएं कुमकुम कुमारी, अनामिका उरांव, रोशनी उरांव, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की मरियम प्रवीण, कैरो प्रखण्ड स्थित झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा सुनेहा कुमारी, जूही कुमारी एवं अंजलि तिर्की और कोच अमित कुमार सिंह शामिल हैं।







