| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखण्ड थांग-टा संघ के तत्वाधान में आयोजित 8वीं झारखण्ड राज्य थांग-टा चैंपियनशिप आज से धनबाद में हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में शुरू हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग की स्पर्धा में पलामू की बालिका टीम ने तीन स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाकर अपना दबदबा बनाया, जबकि धनबाद, लोहरदगा और बोकारो को एक एक स्वर्ण प्राप्त हुआ।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
सनाया सिंह, अंजनी दोड्डे, बेबी शुक्ल (सभी पलामू), ऐश्वर्या प्रसाद (धनबाद), विभा रानी (बोकारो) और किरण ओराओं (लोहरदगा)
रजत पदक विजेता
संतुष्टि मोहली, साक्षी ओराओं, अनिशा नाग, अंजलि कुमारी (सभी लोहरदगा), अमीना शेख (पलामू) और सिमरन सोरेन (पु सिंघभूम) शामिल है। इसके अलावा अश्विका रॉय (पु सिंघभूम), आर्य जैन, शिवन्या अग्रवाल, शिवांगी सिंह, अक्षिता पंडित (सभी धनबाद) नैना कुमारी (लोहरदगा) को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।







