| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
28 जुलाई से 8 अगस्त तक चीन के चेंगदू शहर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के 10000 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग लेने के लिए चाईबासा की बसंती कुमारी का चयन किया गया है। बता दें कि 29 से 31 मई तक लखनऊ में आयोजित खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बसंती कुमारी ने 10000 मीटर में स्वर्ण और 5000 मीटर में रजत पदक जीता था।
इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सी. डी सिंह, एस के पाण्डे,चाईबासा के सचिव अजय नायक समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।







