| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
18 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में देश के लिये पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी अक्शज जयसवाल काता में गोल्ड मेडल और आशाइन जुरिएल मिंज (कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक) का रांची पहुंचने पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों के द्वारा फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से इमा कराटे स्टूडियो लाया गया, जहां पहले से उपस्थित सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच उन्हें सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि थाईलैंड ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। जो कि भारतीय टीम की ओर से थाईलैंड में इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।







